फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old youth found dead in Ludhiana

बेटे ने नहीं उठाया फोन, पिता को हुई अनहोनी की आशंका, इस हाल में कमरे में मिला शव

Wed, 27 May 2020 06:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
22 year old youth found dead in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मोहल्ला नानक नगर इलाके में रहने वाले दलजीत सिंह (22) ने मंगलवार रात अपने किराए के घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब दलजीत ने परिजनों का फोन नहीं उठाया। उन्होंने इसकी जानकारी दलजीत के मालिक राहुल को दी। राहुल जब घर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दूसरी चाबी से ताला खोला तो अंदर दलजीत का शव पड़ा था। टूटी रस्सी पंखे से लटक रही थी। 

विज्ञापन


मूलरूप से फिल्लौर के गांव रसुलपुर का रहने वाला दलजीत सिंह इलेक्ट्रानिक सामान रिपेयर करने का काम करता था। वह राहुल एयरकंडीशन नाम की दुकान पर काम करता था। उसे रोजाना फिल्लौर से आना होता था। दलजीत के मालिक राहुल ने उसे नानक नगर में एक घर किराए पर ले दिया था। जब दलजीत लेट हो जाता था तो वहां सो जाता था। 
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन में नौकरी गई, वीडियो बना सुनाई दास्तां फिर नहर में कूदकर दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


दलजीत चार दिन पहले ही घर से लौटा था। मंगलवार की शाम उसने राहुल से दो सौ रुपये लिए और नानक नगर स्थित घर जाने की बात कही। देर शाम को दलजीत के पिता गुरचरण ने फोन किया तो उसने नहीं उठाया। एक दो बार फोन करने पर गुरचरण को लगा कि दलजीत कहीं व्यस्त होगा वह सुबह बात कर लेंगे। 

सुबह कई बार फोन मिलाने पर दलजीत ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने राहुल को फोन कर जानकारी दी। राहुल नानक नगर स्थित घर पहुंचा और उसने भी दलजीत को फोन किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। घर की एक चाबी राहुल के पास थी तो उसने दूसरी चाबी से ताला खोला तो अंदर बेड पर दलजीत का शव पड़ा था। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है। प्रेम संबंधों की अभी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed