फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old youth commits suicide in Bathinda of Punjab

Bathinda News: युवती ने भाई के साथ मिलकर युवक को पीटा, आहत नौजवान ने जहर निगल की खुदकुशी

Mon, 13 Mar 2023 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 05:48 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर युवती और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिता के मुताबिक पिटाई के बाद युवक काफी परेशान रहने लगा था और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगलकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
22 year old youth commits suicide in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बुर्ज राजगढ़ में 22 वर्षीय युवक ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की एक युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर पिटाई की थी। इसके बाद से वह परेशान था और उसने अब यह खौफनाक कदम उठ लिया है। थाना दयालपुरा पुलिस ने मृतक युवक जंगीर सिंह के पिता की शिकायत पर आरोपी युवती व उसके भाई के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में गांव बुर्ज राजगढ़ निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनके 22 वर्षीय बेटे जंगीर सिंह की बुर्ज राजगढ़ की रहने वाली युवती से दोस्ती थी। नौ मार्च को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया और बाद में आरोपी युवती ने अपने भाई को बुलाकर उसके बेटे जंगीर सिंह की पिटाई कर दी। इसके बाद उसका बेटा काफी परेशान रहने लगा। इस परेशानी के चलते बीते दिन उसके बेटे ने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed