फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 year old boy commits suicide in police station in Pathankot

पठानकोट: थाने में फंदा लगा 22 साल के लड़के ने दी जान, नाबालिग लड़की को भगाने का था आरोप

Thu, 17 Jun 2021 02:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 02:32 AM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में एक पुलिस थाने में 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पटियाला निवासी युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप था। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया था। कोरोना रिपोर्ट न आने की वजह से उसे थाने में ही रखा गया था। इसी दौरान युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
22 year old boy commits suicide in police station in Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने के आरोप में पकड़े युवक ने थाना नंगलभूर में चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना नंगलभूर की पुलिस उसे पटियाला से काबू कर पठानकोट लाई थी। उसे कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन कोरोना के चलते टेस्ट रिपोर्ट आने तक थाना में ही रखा गया था। 

विज्ञापन


सुबह तड़के युवक ने चादर को थाने की दीवार पर लगे कील से बांधा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटियाला के गांव कंदरोला निवासी 22 वर्षीय हरमनदीप के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी पीएस विर्क, डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास मौके पर पहुंचे। मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने बताया कि हरमनदीप और एक नाबालिग लड़की की सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई। दिसंबर में हरमनदीप नाबालिग को भगा ले गया था। माता-पिता की शिकायत मिलने पर दिसंबर में ही उस पर मामला दर्ज किया गया था। अब उसे काबू कर लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनदीप को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। हरमनदीप का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, रिपोर्ट आने के बाद ही उसे जेल में शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान हरमनदीप ने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 


मां वकील को लेकर पहुंची थी थाने
मृतक की माता सुरिंदर कौर ने बिलखते हुए बताया कि वह अपने वकील को साथ लेकर नंगलभूर थाना में जमानत लेने पहुंची थी। जहां पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सुरिंदर कौर ने बताया कि उक्त युवती पांच माह उसके घर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed