फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 Lac Cash Money Recovered from PRTC Bus Coming from Delhi

जालंधरः नाके पर पीआरटीसी की बस से बरामद हुए 22.45 लाख कैश, दिल्ली से ला रहे थे

Thu, 18 Oct 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 18 Oct 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
22 Lac Cash Money Recovered from PRTC Bus Coming from Delhi
cash money
पंजाब के जालंधर में पीआरटीसी की बस से 22.45 लाख की हवाला राशि को हाईटेक नाके पर बरामद किया गया है, जो दिल्ली से लाई जा रही थी। इस राशि को वीरवार को सुबह पांच बजे जालंधर देहात पुलिस द्वारा फिल्लौर नाके पर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी नवजोत सिंह माहल, एसपी बलकार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस ने तीन स्थानों पर हाईटेक नाकेबंदी की थी, जिसमें सतलुज ब्रिज फिल्लौर, कावां वाला पत्तन शाहकोट, गिद्दड़पिंडी पुल लोहियां शामिल थे। सुबह करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर सतलुज पुल पर दिल्ली से आ रही पीआरटीसी की बस को तलाशी के लिए रोका तो उसमें से 22.45 लाख रुपये की राशि बरामद की गई।
विज्ञापन


कार सवार हरपाल सिंह पाला पुत्र भान सिंह निवासी फुल्लेवाल थाना सदर कपूरथला को हिरासत में ले लिया गया। हरपाल सिंह ने बताया कि वह राशि दिल्ली से लेकर आया था और हवाला की राशि है। इसको आगे कहां दिया जाना था, इसकी जांच के लिए मामला ईडी व आयकर विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed