फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 lakh loot from chola mandalam finance company

पंजाब में बंदूक की नोंक पर 21 लाख की लूट

Wed, 02 Sep 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर Updated Wed, 02 Sep 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
21 lakh loot from chola mandalam finance company

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन नकाबपोश बंदूक की नोक पर फायनेंस कंपनी के 21 लाख लूटकर फरार हो गए। वारदात अबोहर में अंजाम दी गई। पैसे चोला मंडलम फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट गए।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआइना किया। एसपी हरजीत सिंह, एसएसपी स्वप्न शर्मा और डीएसपी गुरभेज सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन

हथियारों से लैस थे तीनों नकाबपोश

21 lakh loot from chola mandalam finance company

मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे ट्रक यूनियन ऑफिस के ऊपर बने चोला मंडलम फायनेंस कंपनी में ‌तीन नकाबपोश युवक घुस आए। उनके हाथ में पिस्टल और चाकू थे। पहले उन्होंने वाटरब्वॉय को मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया।

उसके बाद तीनों ने दो कर्मियों को बंदूक और चाकू की नोक पर बंदी बना लिया और चाबी मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने पहले मारपीट शुरू कर दी, फिर जान से मारने की धमकी दी।

घबराकर कर्मियों ने उन्हें चाबी दे दी और युवक सारा पैसा निकालकर फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत कंपनी अधिकारियों और पुलिस को दी गई। बता दें कि कंपनी के इस ऑफिस में न तो कोई गार्ड था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed