फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 lakh rupees looted on gun point in Amritsar of Punjab

बड़ी वारदात: घर में घुसे तीन युवक, पिस्तौल दिखा परिवार को बंधक बनाया, 20 लाख लूटकर हुए फरार

Tue, 26 May 2020 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees looted on gun point in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

अमृतसर में सुल्तानपुर रोड पर दिनदहाड़े तीन लुटेरों ने घर में घुसकर पिस्तौल के दम पर 20 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सुल्तानविंड पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर रोड पर सोने का काम करने वाले व्यापारी के घर तीन युवक आए। 

विज्ञापन


सुनार के बेटे बबलू व टोनी के बारे में पूछताछ करते हुए वह घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही उन्होंने पिस्तौल दिखाकर सुनार, उसकी पत्नी, बेटे और बेटी को बंधक बना लिया और चाबी लेकर तिजोरी से 20 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार सोने का काम करता है और इनका काफी बड़ा व्यापार है। हो सकता है किसी ने बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिया हो। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed