{"_id":"eb7a239429c85d5c986cc5e52a81fa82","slug":"2-women-killed-in-road-accident-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 सड़क हादसों में 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 सड़क हादसों में 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Fri, 13 Nov 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हुए 2 सड़क हादसों में 2 महिलाओं की मौत वहीं 4 घायल हुए। पहला हादसा शुक्रवार सुबह दस बजे अमृतसर के झंडेर के समीप हुआ जब मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की भिड़ंत से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती किया गया। मरने वाली महिला की पहचान पोली (48) जबकि घायलों की पहचान कुलवंत सिंह (22), कुलबीर सिंह (30), सोनिया (7) निवासी झंडेर गांव के तौर पर हुई। हादसे के शिकार सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब मोटरसाइकिल पर एक परिवार के सदस्य झंडेर के समीप जा रहे थे। थाना झंडेर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी फरार चल रहा है। केस के जांच अधिकारी थाना झंडेर के प्रभारी चन्नन सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला की मौत बेटी घायल
वहीं फगवाड़ा में हुए दूसरे हादसे में महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई है। हादसा फगवाड़ा-गोराया नेशनल हाईवे पर गांव विरकां के मोड़ पर हुआ। घायल लड़की को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है।
मृतका की पहचान जसविंदर कौर पत्नी शीतल और उसकी बेटी की पहचान दमन दोनों वासी गांव विरकां फगवाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर और दमन विश्वकर्मा मंदिर से मेला देखकर लौट रही थी। विरकां मोड़ पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दमन घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में घायल ने दम तोड़ा
फगवाड़ा में जगपालपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंद्रजीत वासी रानीपुर फगवाड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार इंद्रजीत पिछले रविवार को रानीपुर से काम पर जा रहा था। गांव जगपालपुर के पास उसको किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई।