{"_id":"091100f1d1c89a14170aa2ad73a0b9e2","slug":"2-policemans-associated-with-drug-smugglers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार में शामिल दो पुलिस कर्मी बर्खास्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के कारोबार में शामिल दो पुलिस कर्मी बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sun, 25 May 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मादक पदार्थों का कारोबार करने और उनका सहयोग करने वालों के खिलाफ गाज गिरनी शुरू हो गई है। इस मामले में अब गिरफ्तार किए गए तस्करों को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोपों से घिरे इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह (पुलिस स्टेशन काहनूवान के एसएचओ) को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
एसएसपी सुखवंत सिंह गिल के निर्देश पर उन्हें डिसमिस कर दिया गया है। वहीं जालंधर के सब इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने के बाद बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन काहनूवान के इंचार्ज रहे कुलवंत सिंह पर लगे आरोपों के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित पुलिस स्टेशन तिब्बड़ क्षेत्र के गांव माड़े निवासी जोगिन्द्र को 15 मई तथा पुलिस स्टेशन भैणीमीयां खां क्षेत्र के गांव फैरोचेची के सेवा सिंह को 18 मई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन आरोपियों से पुलिस ने हेरोइन व स्मैक बरामद की थी। एसएसपी ने बताया कि जांच में उन्हें पुख्ता जानकारी मिली थी कि एसएचओ कुलवंत सिंह ने इन आरोपियों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ दिया। जांच में रिश्वतखोरी के पुख्ता प्रमाण मिले। इसके आधार पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। कुलवंत सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 311-2बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर जालंधर में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को अमृतसर की देहात पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर की पुलिस ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह को दी। इसके बाद डीजीपी से आदेश लेने के बाद पुलिस कमिश्नर ने सब इंस्पेक्टर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक गुरबिंदर सिंह 10 मई को जालंधर से 44 दिन की छुट्टी लेकर गया था। शनिवार को उसको खिलचियां थाना अमृतसर की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गुरबिंदर सिंह थाना घरिंडा के अधीन पड़ते गांव खुरमियां का रहने वाला है। एसीपी स्पेशल ब्रांच सोमनाथ ने बताया कि गुरबिंदर सिंह ने उसने छुट्टी पर जाने से पहले कोई कारण नहीं बताया था।