फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 NCC cadets of Gurukul will salute Obama on republic day celebrations

ओबामा को सलामी देंगे गुरुकुल के दो कैडेट

Wed, 21 Jan 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Wed, 21 Jan 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
2 NCC cadets of Gurukul will salute Obama on republic day celebrations

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो एनसीसी कैडेट दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलामी देंगे। कई प्रशिक्षण शिविर के बाद दिल्ली में उनका चयन किया गया है।

विज्ञापन


गुरुकुल प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य ने बताया कि गुरुकुल के रवींद्र और मुकुल का चयन छह महीने के प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। अंबाला में आयोजित तीन शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व उपलब्धियों के मूल्यांकन के बाद रवींद्र व मुकुल का चयन अंबाला ग्रुप की टुकड़ी में किया गया।
विज्ञापन


इसके पश्चात चार प्रशिक्षण शिविर चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए। इस शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कैडेट्स शामिल थे। चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा इनका चयन सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में किया गया चयन

2 NCC cadets of Gurukul will salute Obama on republic day celebrations

इस शिविर में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कैडेट्स शामिल थे। चंडीगढ़ निदेशालय द्वारा इनका चयन सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में किया गया।

गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य, उप प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान व शैक्षिक प्रशासक कंवरजीत आर्य को जब इसकी सूचना मिली तो समस्त गुरुकुल परिवार उनके साथ खुशी से झूम उठा। गुरुकुल के प्राचार्य ने बताया कि गुरुकुल कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड में लगातार आठ वर्षों से अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे हैं।

रवींद्र के पिता महेंद्र सिंह और माता पूनम रानी ने बताया कि उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों व एनसीसी की उपलब्धियों को देखते हुए रवींद्र को गुरुकुल में भर्ती कराया था। अब उसकी मेहनत सफल होती दिखाई दे रही है। मुकुल के पिता मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय समारोह में मुकुल का भाग लेना गुरुकुल कुरुक्षेत्र, उनके पूरे गांव, परिवार व देश के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed