{"_id":"57545a554f1c1bbf4810a439","slug":"2-man-arrested-with-prostitute-in-maham-one-escapee","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे 2 युवक गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे 2 युवक गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, महम(हरियाणा)
Updated Mon, 06 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के महम में पुलिस ने मोखरा गांव के एक मकान में छापा मारकर एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते दो युवकों का पकड़ा है। एक आरोपी पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वैश्यावृत्ति का केस दर्ज किया है। महिला सहित पकड़े गए तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोखरा गांव के एक मकान में शनिवार रात को सचिन, कुलदीप और सतपाल सिंह एक महिला को वैश्यावृत्ति के लिए लेकर आए। तीनों ने महिला के साथ रात भर रंगरलियां मनाईं, लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरी टीम के साथ रात में ही मकान में दबिश दी और मकान मालिक सतपाल सिंह सहित महिला, एक अन्य युवक को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा।
विज्ञापन
जबकि चौथा आरोपी भाग निकला। एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक आसाम निवासी महिला को लेकर आए थे। पुलिस ने वैश्यावृत्ति के आरोप में सचिन और सतपाल सिंह को महिला के साथ पकड़ा है, जबकि कुलदीप फरार हो गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के साथ सचिन और सतपाल को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन