{"_id":"572a1b8d4f1c1b22175cd0b7","slug":"2-man-arrest-with-theft-bike-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने एक हफ्ते की प्लानिंग के बाद मंगलवार शाम को एक बाइक चुराई। देर रात को वे उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर ही रहे थे कि एक घंटे पहले ही पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ में लगी है। युवकों की पहचान दीपक कुमार टीन कॉलोनी, सेक्टर-52 और विनोद कुमार निवासी सेक्टर-44 के रूप में हुई।
विज्ञापन
सेक्टर-52 निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह वह बाइक घर के सामने ही पार्क करता था। जब शाम को मार्केट जाने के लिए वह बाहर निकला तो घर के सामने से बाइक गायब थी। आसपास और घर के सदस्यों से पूछने के बाद उन्होंने सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
वहीं कुछ ही घंटों बाद पुलिस को बाइक का पता चल गया। पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों युवकों को बाइक समेत काबू कर लिया। बाद में शिकायतकर्ता ने बाइक की शिनाख्त भी कर ली। दोनों युवकों ने बताया कि चोरी की बाइक वह रात को किसी को बेचने वाले थे।
विज्ञापन
उसके इंतजार में ही वे सेक्टर-52 में घर से कुछ दूरी पर बाइक के साथ पहुंचे थे। हालांकि, बाद में शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने बाइक खरीदने वाले को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया, लेकिन शायद उसे पुलिस कार्रवाई की जानकारी हो चुकी थी। वह बाइक खरीदने ही नहीं आया।