फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 interstate gangster arrested in panchkula

पंचकूला में 2 गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, इरादे खौफनाक

Wed, 26 Aug 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 26 Aug 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
2 interstate gangster arrested in panchkula

पंचकूला में घूम रहे दो कुख्यात गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पूछताछ में उनके खतरनाक इरादों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


कैश वैन लूटने और एक जेल अधीक्षक को मारने के मकसद से पंचकूला पहुंचे दो गैंगस्टर्स को पुलिस ने नाडा साहिब से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक स्काला कार में सवार आरोपियों को जब घग्घर नदी के साथ गुजरते हुए रास्ते पर रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और अपनी ओर से एक गोली चलाई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस को छह पिस्टल और 140 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

अन्य प्रदेशों में मामला दर्ज: दोनों आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, मेरठ सहित प्रदेश अन्य शहरों में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का मामला दर्ज है। आरोपियों की पहचान चुरू, राजस्थान निवासी गोविंद और डेराबस्सी निवासी हनीश ठाकुर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ में पावर कालोनी में हुई लूट और हत्या के मामले का भी खुलासा होने की उम्मीद है। इनमें से एक आरोपी गोविंद शर्मा की शक्ल पावर कालोनी में हुए हादसे के बाद शिनाख्त किए गए आरोपी से मिलती जुलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह और डीसीपी अनिल धवन ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोस्टवांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में ये जानकारियां दी।

दोपहर दो से तीन बजे की घटना: पुलिस उपायुक्त अनिल धवन ने बताया कि नाडा साहिब के पास दोपहर बाद दो और तीन बजे के बीच की घटना है। जैसे ही सीआईए-एक इंचार्ज बलजीत सिंह ने ग्रे रंग की स्काला में सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया, जिन्होंने शुरुआती पूछताछ में बताया कि मंगलवार को दोनों घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल और कारतूस के साथ पंचकूला के लिए आए थे।


अदालत परिसर में गोविंद ने की थी बॉबी की हत्या

2 interstate gangster arrested in panchkula

चुरू, राजस्थान निवासी गोविंद उर्फ सोनू ने 2010 में वकील की ड्रेस में अंबाला की अदालत में बॉबी की हत्या की थी। इससे पहले गोविंद पर गैंगस्टर्स बॉबी की बहन रितु की हत्या का आरोप है।

दो अलग-अलग मामलों में गोविंद 20 साल की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर निकलते ही उसने बॉबी की हत्या कर दी और फरार हो गया। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी है। गोविंद की जुलाई, 2010 में हरियाणा पुलिस के कर्मियों के साथ भी सेक्टर-20 में मुठभेड़ हुई थी, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे थे।
 
सेक्टर-आठ की लूट का भी मिला सुराग, पूछताछ जारी: पंचकूला के सेक्टर-आठ में पेट्रोल पंप मालिक से हुई लूट के मामले में भी गिरफ्तार आरोपी हनीश ठाकुर के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसी दिन जीरकपुर में एक स्विफ्ट कार लूटी गई थी, जिसमें पीड़ित का मोबाइल फोन छूट गया था।

बाद में इस मामले की छानबीन में यह बात सामने आई कि लूट की वारदात के तुरंत बाद यह कार हनीश के घर पर पहुंच गई। इस लूट की भी पुलिस छानबीन कर रही है और जल्द सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हनीश पर इन मामलों में शामिल होने का आरोप

- नीटू की हत्या मामले में भी शामिल होने का आरोप है।
- यूपी के मेरठ में ज्वेलर से लूट की वारदात में भी शामिल रहा है।
- पटियाला में फॉर्च्यूनर कार लूट की वारदात में भी था शामिल
- मंगलवार को दोनों आरोपियों ने शुरुआती जांच में पुलिस को बताया कि मंगलवार को पंचकूला में बैंक की कैश वैन लूटने और एक जेल के अधीक्षक की हत्या करने की प्लानिंग थी।
- इससे पहले भी आरोपी हनीश ठाकुर अपने साथियों के साथ मिलकर अंबाला के जेल उप अधीक्षक संजय बांगड़ पर भी गोली चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed