{"_id":"5730ed294f1c1b7d0a91a082","slug":"2-dead-body-found-in-chandigarh-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चौक और मोटर मार्केट में मिले 2 शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई चौक और मोटर मार्केट में मिले 2 शव, शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सोमवार सुबह पीजीआई चौक केपास एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। सुबह करीब 10 बजे पुलिस कं ट्रोल रूम में सूचना आई थी कि पीजीआई चौक के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिसके बाद पीसीआर की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे जीएमएसएच-16 ले गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक करीब 35 वर्ष का था, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक के हुलिए के बारे में आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोटर मार्केट में मिला शव
मनीमाजरा मोटर मार्केट मनीमाजरा के शोरूम नंबर-368 के सामने पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दयाराम का कहना कि शव किसी भीख मांगने वाले का लगता है। जिसकी उम्र लगभग 65 साल है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से जांच करने पर पता चला कि मरने वाला दो बजे तक ठीक था। अचानक किसी ने शाम को 5 बजे चेक किया तो वह मृत पड़ा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि मरने वाला मोटर मार्केट में भीख मांगता था। लेकिन किसी को उसका नाम और पहचान नहीं मालूम है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है।