हरियाणा: सवारियों से भरी बस नदी में गिरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी रोडवेज बस के नारायणगढ़ के नजदीक बेगना नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हैं। हादसा, सोमवार सुबह उसय समय हुआ जब नारायणगढ़ से अंबाला कैंट आ रही हरियाणा रोडवेज की बस यहां बेगना नदी में गिर गई। बताते हैं कि नारायणगढ़ से अंबाला कैंट तक चलने वाली बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।
घायलों को तुरंत नारायणगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद उन्हें पंचकूला, पीजीआई, अंबाला सिटी अस्पतालों में रेफर किया गया है।
चालक बस को बहुत तेज चला रहा था
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बस को बहुत तेज चला रहा था। सवारियां अधिक होने के कारण बस असंतुलित हो गई और नदी में जा गिरी। घायलों को आसपास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
रोडवेज अधिकारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों का जायजा लिया। मौके पर चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहा, जबकि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है