फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 critically injured due to accident with cm manohar lal khattar kafila

सीएम के काफिले की चपेट में आने से दो घायल

Mon, 23 Mar 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 23 Mar 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
2 critically injured due to accident with cm manohar lal khattar kafila

मुख्यमंत्री के काफिले की रिकवरी वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दोनों का सिविल अस्पताल में हाल-चाल जाना और इलाज का खर्च प्रशासन की तरफ से देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


हादसे के बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। हादसा रविवार शाम के समय हुडा सेक्टर-25 में हुडा रिंग रोड पर हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बापौली के भाजपा मंडलायुक्त सुरेंद्र व्यास की हत्या मामले में शोक जताकर वापस जा रहे थे। उनका काफिला सनौली रोड से हुडा रिंग रोड से होता हुआ सिवाह की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर-25 इंडो फार्म के सामने काफिले में शामिल रिकवरी वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार नीरज निवासी अटावला व विजय निवासी निंबरी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनमें से एक अपने भाई को लेने जा रहा था और दूसरा भी उसके साथ चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं उपायुक्त समीर पाल सरो व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा सिविल अस्पताल में पहुंचे और दोनों घायलों का हालचाल जाना।

एक माह में काफिले की दूसरी टक्कर

2 critically injured due to accident with cm manohar lal khattar kafila

इसे पुलिस सुरक्षा प्रबंधों की लापरवाही कहें या फिर अधिकारियों की अनदेखी कि सीएम के काफिले के चलते एक माह में दूसरी टक्कर हो चुकी है। इससे पहले करनाल में सीएम काफिले की जिप्सी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की राशि व आश्रित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

सीएम जा रहे थे एलीवेटिड हाईवे का मौका देखने
मुख्यमंत्री सनौली खुर्द से चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्होंने पानीपत में एलीवेटिड हाईवे व जीटी रोड धंसने का मौका देखने की बात कही। वे सनौली खुर्द से सिवाह होकर एलीवेटिड हाईवे पर जा रहे थे। इसी वक्त सेक्टर-25 में हादसा हो गया।

सीएम के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से दो लड़के घायल हुए हैं। उन दोनों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है और परिवार की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।
समीर पाल सरो, उपायुक्त पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed