फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 children murdered in bathinda, punjab crime news

दो बच्चों को भूत बताकर पहले पीटा, फिर करंट लगाकर मार डाला

Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
2 children murdered in bathinda, punjab crime news
- फोटो : Demo Pic
बठिंडा जिले के गांव कोटफत्ता में बुधवार को अंधविश्वास में तांत्रिक दादी और पिता ने मिलकर अपने दो मासूम बच्चों को पीटा, फिर करंट लगाकर उनका कत्ल कर दिया। वहीं बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने देर शाम आरोपी दोनों गांव कोटफत्ता निवासी निर्मल कौर और उसके बेटे कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। आरोपियों को शक था कि बच्चों में भूत है, इसलिए उन्होंने अपने मासूम बच्चों का कत्ल कर दिया।  पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चों रणजोत सिंह (5) और अनामिका (3) को जबरन एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


इसका उनकी मां ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी पीट डाला। वे कुछ मंत्रों का जाप करने लगे। पीटाई के बाद मासूम बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनको करंट भी लगाया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में उन्हें जीवित करने के लिए मुंह में ट्यूब लाइट तोड़कर कांच भी डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते गांववासियों ने थाना कोटफत्ता पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक देरी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके  पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि बच्चों की मां और बुआ की हालत गंभीर बनी है, जिनको डाक्टरी सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed