{"_id":"58c0607e4f1c1b8322dc42d7","slug":"2-children-murdered-in-bathinda-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को भूत बताकर पहले पीटा, फिर करंट लगाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों को भूत बताकर पहले पीटा, फिर करंट लगाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले के गांव कोटफत्ता में बुधवार को अंधविश्वास में तांत्रिक दादी और पिता ने मिलकर अपने दो मासूम बच्चों को पीटा, फिर करंट लगाकर उनका कत्ल कर दिया। वहीं बच्चों की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने देर शाम आरोपी दोनों गांव कोटफत्ता निवासी निर्मल कौर और उसके बेटे कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। आरोपियों को शक था कि बच्चों में भूत है, इसलिए उन्होंने अपने मासूम बच्चों का कत्ल कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों बच्चों रणजोत सिंह (5) और अनामिका (3) को जबरन एक कमरे में बंद कर लिया।
इसका उनकी मां ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे भी पीट डाला। वे कुछ मंत्रों का जाप करने लगे। पीटाई के बाद मासूम बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनको करंट भी लगाया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में उन्हें जीवित करने के लिए मुंह में ट्यूब लाइट तोड़कर कांच भी डाला गया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते गांववासियों ने थाना कोटफत्ता पुलिस को सूचित किया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक देरी हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह सोही ने बताया कि बच्चों की मां और बुआ की हालत गंभीर बनी है, जिनको डाक्टरी सहायता दी जा रही है।