2.19 करोड़ के कालेधन 'कुबेर' और HDFC के क्लस्टर हेड पर कसा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 2.19 करोड़ बरामद होने के मामले में फंसे कपड़ा व्यापारी व सेक्टर-22 निवासी इंद्रपाल महाजन और पुराने नोट बदलने के आरोपी एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड के क्लस्टर हेड भूपिंद्र सिंह गिल को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रविवार को दोनों को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने जिला अदालत में आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।
वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि एचडीएफसी बैंक का क्लस्टर हेड अकेला 69 लाख रुपये नहीं बदल सकता। उसके साथ कोई न कोई बैंक अधिकारी मिला हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान चंडीगढ़ पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।
इस पर चंडीगढ़ पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार रात को सेक्टर-22 स्थित कपड़ा व्यापारी के घर पर छापा मारकर 2 करोड़ 19 लाख 35 हजार 500 रुपये बरामद किए थे।
इनमें 69 लाख 35 हजार 500 रुपये नई करेंसी थी।
इसके बाद कपड़ा व्यापारी की निशानदेही पर पुलिस ने 25 से 30 प्रतिशत कमीशन लेकर रुपये बदलने वाले मोहाली स्थित सेक्टर-70 के एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड में तैनात क्लस्टर हेड भूपिंद्र सिंह गिल को गिरफ्तार किया था।