फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 Year old youth murdered in Fatehabad of Haryana

हरियाणा में फतेहपुर के युवक की हत्या: रात में घूमना पड़ा भारी, मोबाइल छीनने वालों ने चाकू मार ली जान

Sun, 25 Jun 2023 09:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 09:44 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर जिले के गांव धानेमऊ निवासी 18 वर्षीय रवि कुमार रतिया के मॉडल टाउन में एक कोठी पर पॉलिश के काम में लगा था। शनिवार देर रात वह खाना खाने के बाद राम पार्क के आसपास घूम रहा था।

विज्ञापन
18 Year old youth murdered in Fatehabad of Haryana
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रतिया में पार्क के पास शनिवार रात को उत्तर प्रदेश के रहने वाले 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर जिले के गांव धानेमऊ निवासी 18 वर्षीय रवि कुमार रतिया के मॉडल टाउन में एक कोठी पर पॉलिश के काम में लगा था। शनिवार देर रात वह खाना खाने के बाद राम पार्क के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान काफी संख्या में पहुंचे युवकों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे रवि की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं रतिया निवासी लेबर ठेकेदार पवन कुमार ने बताया कि रवि उसके साथ लेबर में काम करता था और रतिया की एक कोठी में उसे लेबर का काम मिला था। लेबर कोठी में ही रह रहा था। रात को रवि खाना खाकर घूमने निकला था। कुछ नशेड़ियों ने उस पर हमला करके हत्या कर दी।
 

पुलिस ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जयसिंह शर्मा, शहर थाना प्रभारी, रतिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed