फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 year old girl commits suicide in Patiala of Punjab

पटियाला: 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, नहर किनारे मिली स्कूटी, यह वजह आई सामने

Sat, 04 Dec 2021 01:43 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अबोहर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Dec 2021 01:43 AM IST
सार

पंजाब के पटियाला जिले में 18 साल की छात्रा ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नहर किनारे स्कूटी मिली। आईलेट्स में कम बैंड आने पर छात्रा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
18 year old girl commits suicide in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के त्रिपड़ी टाउन की रहने वाली एक लड़की के आईलेट्स की परीक्षा में कम बैंड आने पर भाखड़ा नहर में कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लड़की की लाश को गांव पसियाना के नजजीक नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान क्रिस्पी (18) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक क्रिस्पी पढ़ाई को लेकर पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहती थी। वह एक निजी इंस्टीट्यूट में विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसके परीक्षा में बैंड कम आ गए। जिससे वह और मानसिक तनाव में आ गई थी। इसी बीच वह घर से लापता हो गई। तलाश करते समय उसकी एक्टिवा नाभा रोड पर नहर के किनारे मिली। बाद में तलाश करने पर लाश नहर से बरामद हुई।

विज्ञापन

अबोहर में मानसिक परेशान होकर छात्रा ने लगाया था फंदा

अबोहर में फाजिल्का रोड निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत मानसिक परेशानी के चलते गुरुवार को घर में फंदा लगाने से हुई थी। यह जानकारी थाना नंबर-1 की पुलिस ने मृतका के पिता बालक राम के बयान दर्ज करते हुए दी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी शरणजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतका के गले में फंदा लगाने जैसे कई निशान थे। इसे गंभीरता से लेते हुए मृतका की बहन व पिता से पूछताछ की गई। इसमें खुलासा हुआ कि उक्त लड़की भावना काफी समय से मानसिक तौर से परेशान थी। परिवार के लोग उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाय तांत्रिकों से झाड़-फूंक करवा रहे थे। इस कारण उसकी तबीयत दिनों-दिन बिगड़ती चली गई। इसी के चलते गत दिवस उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed