{"_id":"5c7d3cb1bdec222c357cb1a4","slug":"18-injured-as-bus-collides-with-dumper-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः नेशनल हाइवे पर टिप्पर से टकराई बस, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधरः नेशनल हाइवे पर टिप्पर से टकराई बस, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर
Tue, 05 Mar 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सोमवार को चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास सवारियों से भरी बस बजरी से भरे टिप्पर से जा टकराई। वहीं बस के पीछे आ रही एक कार भी बस से टकरा गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास बजरी से भरा टिप्पर जा रहा था। इसके पीछे से अमृतसर से जालंधर आ रही बस जा टकराई। वहीं बस के पीछे आ रही एक कार की भी बस से टक्कर हो गई। बस सवारियों से भरी हुई थी और टिप्पर बजरी से भरा था।
विज्ञापन
हादसे के दौरान करीब डेढ़ दर्जन लोगों को चोटें आईं। उन्हें आसपास के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। टिप्पर और बस में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठी सवारियों की चीखें निकल गई। लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। दर्द के मारे सभी घायल काफी समय तक तड़पते रहे। बस के आगे की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टिप्पर ने अचानक ब्रेक लगा दी और बस टिप्पर के पीछे जा घुसी। बस के पीछे कार की टक्कर हो गई। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन