इराक से 165 बंधकों ने दी आत्मदाह की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम यहां बसरा स्पोर्ट सिटी की अब्दुल्ला जबूरी कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले नौ महीनों से बंधकों की तरह काम कर रहे हैं। हमे वेतन भी नहीं मिल रहा है और हमें बुरी तरह से यातनाएं दी जा रही हैं। हम कई बार अपने परिजनों के माध्यम से भारत सरकार से अपील कर चुके हैं कि हमें यहां से निकाला जाए। मगर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हम यहां इतने ज्यादा तंग आ चुक हैं कि कभी भी सामूहिक आत्मदाह कर सकते हैं।’ यह चेतावनी अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए इराक में बंधक 165 युवाओं ने दी है। इनमें से 21 युवक अंबाला के भी हैं। इस अपील के बाद परिजनों की नींदें उड़ी हुई हैं।
बंधकों ने इराक से केंद्र सरकार के नाम एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने बताया है कि वह लोग 9 महीने पहले ही इस कंपनी से अपना इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि इस कंपनी में वे करीबन पौने दो साल से काम कर रहे थे। मगर इस्तीफा देने के बाद जब कंपनी के मालिक से मजदूर युवकों ने अपने पासपोर्ट और वेतन मांगा तो उन्हें धमकाया गया और बंधुआ मजदूर बना लिया गया।
इन बंधक युवकों का कहना है कि वह पिछले 18 महीनों से अपने घरों में रुपया नहीं भेज पाए हैं और उनकी कंपनी बिना वेतन के यातना दे रही है। पत्र में युवकों कहा है कि उन्होंने कई दिन पहले बसरा शहर से भारतीय एंबेसी कार्यालय में भी फोन किया था। मगर वहां से कोई मदद नहीं मिली।
इराक में हरियाणा के बंधक युवक
इस बारे में मैं केंद्र सरकार से बातचीत करूंगा। ये युवक वहां किस हालत में है इस बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। इन युवकों की भारत वापसी का जो भी संभव प्रयास होगा, मैं करूंगा और इन युवकों को भारत वापस लाया जाएगा।
- अनिल विज, कैबीनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
इराक में पंजाब के बंधक युवक
सुदेश कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र सिंह, जगजीत सिंह, तलविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, पवनदीप, तरलोक, हरदीप, सोहन, हरदेव, स्वर्ण, संजीव, सतवीर, पवन, जसवीर, राजकुमार, संदीप सिंह, बिशन दास, प्रदीप मेहता, मोहन लाल, बालकृष्ण, निर्मल सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, शिंदा, सुरजीत सिंह, मगर सिंह, राकेश, सुखविंद्र कुमार, प्रेम, अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जगतार सिंह, चरणजीत सिंह, रूपिंद्र सिंह, राज कुमार, विकास सिंह, श्री हरि, संजू कुमार, मोहिंद्र जीत सिंह, संतोष कुमार, हरबंस लाल, जगजीत सिंह, जगमोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, जगतार सिंह, पवन कुमार, सोहन दास, विशाखा सिंह, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह व भूट्टा सिंह।
इराक में चेन्नई के बंधक युवक
कुष्ण मुरगन, वीरानन मोगन, मनी शिवा कुमार, वीरई सेवूगामूर्ति, करूपिया चिन्नाकलई, कदन कृष्णनन व चेल्लातुरई मनिकाम।
इराक में बिहार के बंधक युवक
अभिमन्यु यादव, मुन्ना प्रसाद, दिनेश कुमार, रामकृपाल चौधरी, वशिष्ठ सिंह, सैलेश यादव, राजेश कुमार, नवाब खान, उमेश चौहान, शैलेश चौहान, संजय कुमार, सरवन कुमार, इंद्रसेन सिंह, हंसराल, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, हरगंगे, राम बिलास, अनिल कुमार यादव व राजेश गुप्ता।
इराक में राजस्थान के बंधक युवक
सतनारायण, प्रभुदयाल, पूर्णमल, वीरेंद्र कुमार, ताराचंद, मुकेश कुमार, जमनारायण, रंजीत कुमार, आत्मा राम, महेंद्र कुमार, महावीर, राजू, पैमा राम, किशनाराम, रामचंद्र शर्मा, राजकुमार, यादवराम जहांगीड़, रामदेव सिंह, श्योराम सैनी, भागीरथ मल गुज्जर, नानू राम, राजेश कुमार, सुदामा राम कुमावत, सुरेंद्र व श्रीराम