फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 Lakh rupees Looted With Cashier of petrol pump In Rewari

दिन दहाड़े बदमाशों का कारनामा, पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कैशियर से 16 लाख रुपये लूटे

Mon, 14 Oct 2019 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
16 Lakh rupees Looted With Cashier of petrol pump In Rewari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ पर खेड़ा बैरियर के पास सोमवार दोपहर बाद बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के कार सवार कैशियर को पिकअप सवार बदमाशों से पिस्तौल दिखाकर 16 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद पिकअप को वहीं छोड़कर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बावल पंचायत समिति के चेयरमैन बिरेंद्र छिल्लर ने दिल्ली-जयुपर हाईवे पर खेड़ा बैरियर के समीप पेट्रोल पंप खोला है। सोमवार दोपहर बाद उनका कैशियर योगेश कुमार दिनभर की ब्रिकी के 16 लाख रुपये लेकर अल्टो कार में सवार जलियावास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हाईवे स्थित चांदूवास पुल के नीचे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मारी दी। उसी समय बाइक पर सवार एक युवक भी वहां पहुंच गया। 

पिकअप व बाइक चालक दोनों बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर नकदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पिकअप को वहीं छोड़ कर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर बावल की ओर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकाबंद कर दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। 

चोरी की पिकअप से दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों द्वारा जिस पिकअप से वारदात को अंजाम दिया। उसे बीती रात बावल के नैचाना रोड से चोरी किया गया था। जिसके की थाने रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व पेट्रोल पंप के सामने से रेकी की है। पेट्रोल पंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फुटेज दिखाई दिए है।

लूट की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बावल पुलिस व सीआईए धारूहेड़ा मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। कैशियर योगेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।  - मदन लाल, थाना प्रभारी बावल थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed