फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आधे घंटे के भीतर दो कारों के शीशे तोड़ उड़ाई नगदी, डायमंउ रिंग और टेबलेट

आधे घंटे के भीतर दो कारों के शीशे तोड़ उड़ाई नगदी, डायमंउ रिंग और टेबलेट

Sun, 09 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
आधे घंटे के भीतर दो कारों  के शीशे तोड़ उड़ाई नगदी, डायमंउ रिंग और  टेबलेट
पिंजौर में आधे घंटे में दो कारों के शीशे तोड़ उड़ाई नगदी, डायमंड रिंग और टेबलेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। आधे घंटे के भीतर अज्ञात चोरों ने दो कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखी ज्वैलरी के साथ-साथ नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। पहली घटना में पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर निवासी शिखा शर्मा ने बताया कि वह पिंजौर-कालका मार्ग पर बने व्हाइट हाउस के समीप शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे अपनी कार खड़ी कर अपने निजी काम से मार्केट चली गई। करीब 15 मिनट के बाद जब वह वापिस आई तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था कार में रखा पर्स गायब था। शिकायतकर्ता ने बताया कि पर्स में करीब साढ़े तीन हजार की नगदी, डायमंड रिंग और अन्य जरूरी कागजात थे जिन्हें अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद उसने आसपास खोज की तो कार से कुछ ही दूरी पर उसका खाली पर्स पड़ा हुआ मिला।

दूसरी घटना शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे की है जिसमें ट्रिब्यून कालोनी कांसल चंडीगढ़ निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाइल्स का काम करता है। शुक्रवार शाम अपने परिचित के शोरूम मैसर्ज भगवती मार्बल एंड टाइल्स के पास आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी कार होंडा सिटी शोरूम के सामने कुछ ही दूरी पर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह कार के पास आया तो उसने देखा कि चालक साइड का शीशा तोड़ कर अज्ञात चोर कार में रखे बैग से 20 हजार कैश, सैमसंग कंपनी का टेबलेट चोरी कर फरार हो गया जबकि खाली बैग को कार में ही छोड़ गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता शिखा और गौरव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed