{"_id":"5bf07751bdec226970458430","slug":"1542485891194-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और बस की भिडंत में ऑटो सवार एक की मौत,अन्य 4 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो और बस की भिडंत में ऑटो सवार एक की मौत,अन्य 4 घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
अमरावती एनक्लेव के समीप हादसा, बस को मौके पर छोड़ चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अमरावती एनक्लेव के समीप ऑटो और बस की टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार सुबह तकरीबन 8 बजे की है। मृतक पप्पू (39) के बेटे गिरराज ने बताया कि वे मूल रूप से जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी हैं और उसके पिता सफेदी का काम करते थे। गिरराज ने बताया कि शनिवार सुबह वह और उसके पिता मनीमाजरा जाने के लिए सूरजपुर बस स्टैंड से ऑटो में सवार हो कर मनीमाजरा के लिए निकले। ऑटो में पहले से दो सवारियां बैठी हुई थीं। ऑटो चालक जैसे ही ऑटो को लेकर अमरावती एनक्लेव के समीप पहुंचा तो पंचकूला की ओर से आ रही एक निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और चालक समेत ऑटो में बैठी सवारियों को चोटें आई। गिरराज ने बताया कि घटना में उसके पिता के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और घायल अवस्था में उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में ऑटो चालक के साथ-साथ ऑटो सवार, गिरराज, दिव्याप्रीत, वसीम और एक अन्य लड़की को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। अमरावती चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर ली है।