{"_id":"5bddfc5fbdec226956572adf","slug":"154127467717-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबलिगा घर से गायब, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबलिगा घर से गायब, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का केस
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग घर से गायब, गुमशुदगी का केस दर्ज
- कापी लेने का बहाना करके घर से बिना बताए लापता हुई लड़की
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। एक नाबालिग लड़की कापी लेने का बहाना करके बिना परिजनों को बताए लापता हो गई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि अभयपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह साइकिल रिपेयर का काम करते हैं। उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। वह दुकान से कापी लेने का बहाना करके घर से निकली थी। वह मूलरूप से गोडा जिला के रहने वाले हैं। वह साइकिल रिपेयर की दुकान आशियाना कांप्लेक्स के सामने रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चार बच्चे है। इसमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। उनकी 13 वर्षीय नाबालिग जो सातवीं में पढ़ती है। वह दुकान से कापी लेने का बहाना करके घर से निकली थी, जो कि अभी तक घर वापस नहीं आई है। घरवालों ने उसके फोन पर कई बार फोन मिलाया लेकिन इसके बाद वह नंबर चालू नहीं हैं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ पड़ोस के लड़कों के साथ उसे दो दिन पहले देखा गया था। पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।