फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   खड़क मंगोली में दो गुट हुए आमने-सामने, पथराव

खड़क मंगोली में दो गुट हुए आमने-सामने, पथराव

Mon, 22 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खड़क मंगोली में दो गुट हुए आमने-सामने, पथराव
खड़क मंगोली में दो गुट हुए आमने-सामने, पथराव
विज्ञापन


- गांव के युवक पर जानलेवा हमला, जाम लगाया
- गंभीर घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन
- 8 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
- जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची एसीपी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पुरानी रंजिश के चलते रविवार सुबह खड़क मंगोली गांव में दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुट के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। बवाल में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचा। वहीं, गुस्साए घायल युवक के परिजनों और रिश्तेदारों ने कालका-शिमला हाईवे पर जाम लगा दिया। बवाल और हंगामे की सूचना मिलते ही एसीपी नूपुर बिश्नोई समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, जिसने मोर्चा संभाला। पुलिस ने युवक पर हमले के मामले में आठ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि खड़क मंगोली गांव निवासी नवीन कुमार अपने बेटे को लेकर जूस पिलाने जा रहा था। बाइक पर उनका बेटा और दोस्त विक्की बैठा था। जैसे ही गेट नंबर तीन पर पहुंचा वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। जैसे ही नवीन पर हमला हुआ बाइक के पीछे बैठा विक्की नवीन के बेटे को लेकर भाग निकला और परिजनों को हमले की जानकारी दी। वहीं, हमलावरों ने नवीन को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी बाइक भी तोड़ दी। नवीन के दोस्त की सूचना पर उसके घरवाले और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। जब विपक्षी गुट ने कई लोगों को करीब आते देखा तो बचाव में पथराव कर दिया। वहीं, जवाब में नवीन के परिजनों नेे भी हमलावरों पर पथराव किया। इसी बीच किसी ने बवाल की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद एसीपी, सेक्टर-7 थाना के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, सेक्टर-5 थाना प्रभारी अरविंद कंबोज, मनसा देवी कांप्लेक्स थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले नवीन के परिजनों ने कालका-शिमला हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने हाईवे से लोगों को हटाकर गेट नंबर तीन के पास ओल्ड पंचकूला, जीरकपुर जाने वाले ट्रैफिक का रूट डायवर्ट कर दिया। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालकों को एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिकायत पर 20 के खिलाफ केस दर्ज
नवीन की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपी सुनील, सुमित, गामा, गूंगा, लंगड़ा, दीपक, सुरेंद्र, महिला बरखा सहित आठ लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा- 147, 148, 149, 323, 506, 347, 427, 379 के तहत आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी कट्टा भी लहराने का लगाया आरोप
घायल नवीन का आरोप है कि उसे जान से मारने की तैयारी थी। आरोपियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम देसी कट्टा लहराया। आरोप है कि कुछ लोगों के पास किरच भी था।


नशा बेचने का लगाया आरोप
नवीन का आरोप है कि एरिया में कुछ लोग नशे का कारोबार करते हैं। इसके विरोध पर कई बार विवाद हो चुका है। वहीं, मामले में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed