{"_id":"5bcb871ebdec22694123c5b5","slug":"15400650211635-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ठग ने एटीएम से स्टेटमैंट देने के बहाने बदला एटीएम,ठगे 35 हजार रूपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर ठग ने एटीएम से स्टेटमैंट देने के बहाने बदला एटीएम,ठगे 35 हजार रूपए
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाउंटेंट के एकाउंट से निकाले 35 हजार
- शातिर ठग ने एटीएम से स्टेटमेंट देने के बहाने बदला एटीएमए
- पुलिस ने आईपीसी की धारा-420 के तहत किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। शातिर ठग ने एटीएम कार्ड बदल कर एचएमटी में कार्यरत सहायक अकाउंटेंट के खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। एचएमटी कंपनी में बतौर एसोसिएशन अकाउंटेंट कार्यरत शिकायतकर्ता धर्मवीर ने शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को जब एचएमटी में स्थित पीएनबी एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले तो उस दौरान एक नौजवान युवक एटीएम केबिन में आ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वह पैसे निकाल कर बाहर जाने लगा तो उस आरोपी युवक ने कहा कि आप अपनी स्टेटमेंट तो निकाल लो। मना करने पर आरोपी ने कहा कि आप मुझे अपना कार्ड दे दो और आपके एकाउंट की स्टेटमेंट निकाल देता हूं। धर्मवीर ने बताया कि जैसे ही मैंने स्टेटमेंट निकालने के लिए अपना एटीएम पिन डाला तो स्टेटमेंट देते हुए आरोपी युवक ने बड़े ही शातिर तरीके से उसका एटीएम कार्ड बदल लिए और कोई अन्य एटीएम कार्ड पकड़ा दिया। अगले दिन मेरे फोन पर 10 हजार, 15 हजार, 10 हजार रुपये निकाले जाने के तीन मेसेज आए तो मैंने कार्ड देखा तब पता चला कि आरोपी युवक ने धोखे से उसका कार्ड बदलकर उसके एकाउंट से कुल 35 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने आईएसबीटी सेक्टर-17 से पैसे निकाल लिए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को आरोपी पकड़ने की गुहार लगाते हुए शिकायत दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।