{"_id":"5bbd0fec867a55284d2ee6c4","slug":"153911701116-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दो लुटेरों ने युवती से की स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार दो लुटेरों ने युवती से की स्नैचिंग
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार दो लुटेरों ने युवती से की स्नैचिंग
पंचकूला। स्कूटी सवार दो लुटेरे सेक्टर-9 की रहने वाली युवती से पर्स छीनकर फरार हो गए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी आकृति राठौर सात अक्तूबर को रात नौ बजे सेक्टर-9 मार्केट के एटीएम में पैसा निकालने गईं थी। वह एटीएम से कुछ दूरी पर खड़ी थीं। दो लुटेरे स्कूटी पर सवार होकर आए और पर्स छीनकर ले गए। युवती ने जब तक हल्ला मचाया तब तक वे भाग गए। आकृति राठौर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके बैग में दो हजार नकद, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, कालेज का पहचान पत्र, जोनल लाइब्रेरी कार्ड, आईसीआईसीआई पाकेट कार्ड था। मामले की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से जांच की गई है। जांच अधिकारी एएसआई रमनदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।