{"_id":"5bb67692867a55644b5897ed","slug":"153868454020-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, तीन बाइक को भी उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, तीन बाइक को भी उड़ाया
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में बढ़ रहा दिन-प्रतिदिन क्राइम का ग्राफ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में आप कितना सुरक्षित हैं, इसका अंदाजा क्राइम ग्राफ सेे लगाया जा सकता है। पिछले तीन के पुलिस रिकार्ड पर नजर दौड़ाएं तो सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ जाएगी। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बंद मकान का ताला तोड़ चोर लाखों के जेवर उड़ा ले गए। वारदात का खुलासा परिवार के लौटने पर हुआ। वहीं, सकेतड़ी मंदिर में चंडीगढ़ से माता टेकने आई युवती की एक्टिवा को चोरों ने साफ कर दिया। इतना ही नहीं बीमारी से राहत पाने को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल दवा लेेने आए दो लोगों की बाइक को भी चोर उड़ा ले गए।
सेक्टर-26 पंचकूला के रहने वाले सुरेेश कुमार ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी है कि वह अपनी रिश्तेदारी गए थे। जब वह एक अक्तूबर को घर आए तो उनके घर के दरवाजे खुले थे। जब वह घर के अंदर अलमारी में देखा तो उनके घर से गहने चोरी हो गए। चोरी गहने में एक गोल्ड चैन, दो गोल्ड रिंग, तीन सोने के लॉकेट, चार जोड़ी पायल घर से चोरी हो गया। पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला ही दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल से दवा लेकर लौटा तो गायब मिली एक्टिवा
सेक्टर- 6 जनरल अस्पताल में वेद प्रकाश दवा खरीदने आया था। वह जीरकपुर शनि एनक्लेव का रहने वाला है। उसने अपनी एक्टिवा अस्पताल के पीछे खड़ी की थी। लेकिन जब वह दवा लेकर वापस आया तो एक्टिवा गायब थी। इस मामले को लेकर उसने सेक्टर -5 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौलीजागरा निवासी हेमंत कुमार की मोटरसाइकिल रेड क्रास कैंटीन के सामने की पार्किंग से चोरी हो गई। वह अपने दोस्त को इमरजेंसी में देखने आया था। थाना- 5 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौली कांप्लेक्स मौली जागरा की रहने वाली गुरप्रीत सिंह का एक्टिवा सकेतड़ी मंदिर के बाहर से चोरी हो गया। वह मंदिर दर्शन करने आई थीं। उन्होंने बताया कि एक्टिवा के अंदर आरसी, इश्योरेंस सहित अन्य डाक्यूमेंट रखे गए थे। वह दर्शन कर मंदिर के बाहर निकलीं तो उनका एक्टिवा चोरी हो गया। मामला मनसा देवी थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।