{"_id":"5bb3cc35867a557fee027313","slug":"1538509857390-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से ठग ने उड़ाए 90 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से ठग ने उड़ाए 90 हजार रुपये
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक कर्मी बनकर फोन किया, फिर खाते से उड़ा लिए 90 हजार रुपये
पंचकूला सेक्टर-19 के ओमवीर ने थाने में दर्ज करवाया केस, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -19 में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से ठगों ने 90 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। जब व्यक्ति को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर- 19 निवासी ओमवीर सिंह मान ने बताया कि बीते 23 अगस्त को उसे एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बैंक खाते और एटीएम नंबर की जानकारी ली। इसके बाद मेरे खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि उनके कार्ड की क्लोनिंग कर लोग पैसे निकाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 90571 रुपये निकाले गए। ठग ने फर्जी बैंक कर्मी बनकर व्यक्ति से उसके बैंक खाते की जानकारी ली। अपने साथ हुई ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने सेक्टर-19 पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 निवासी ओमवीर सिंह मान ने बताया कि बीती 23 अगस्त को उसे एक अंजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उससे बैंक खाते व एटीएम नंबर की जानकारी ली, जिसके बाद उसके खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी एसबीआई बैंक की शाखा में दी तो बैंक कर्मियों ने यह कर उन्हें वापस भेज दिया कि जो भी पैसे उनके अकाउंट से निकाले गए हैं। वह वापस आ जाएंगे, लेकिन एक महीने से ज्यादा का वक्त निकल जाने के बाद यह पैसे वापस नहीं मिले। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्त के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।