{"_id":"5ba2bbbd867a557ff129ca9f","slug":"153739153115-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-7 के सरकारी स्कूल के बाहर विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपित छात्रों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जबकि दो छात्रों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू पहले ही बरामद कर चुकी है। इन चारों की मुख्य तौर पर विकास की हत्या में भूमिका है।
शनिवार को नौंवी कक्षा के एक छात्र का मोबाइल गुम हो गया था। जिसकी शिकायत प्रिंसिपल तक पहुंच गई थी। प्रिंसिपल ने स्कूल अनुशासन कमेटी के शिक्षकों से मामले को सुलझाने के लिए कहा था। कमेटी के अल्टीमेटम के बाद छात्र का मोबाइल वापस दे दिया गया। इसके बाद मोबाइल गुम और निकालने वाले छात्र के साथ कहासुनी हुई थी। इनमें से एक विकास का दोस्त था। विकास ने अपने दोस्त को आश्वासन दिया था कि मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले को सबक सिखाया जाएगा। जिसके बाद विकास ने अपने दोस्तों को बुलाकर नाबालिग की पिटाई करवाई थी। इस दौरान रैली गांव का एक छात्र जो कि मुख्य आरोपित है, ने चाकू निकालकर पीट रहे छात्र को मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद चाकू विकास को लग गया था।