फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बच्ची

बच्ची

Sun, 09 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
बच्ची
भरोसे का कत्ल
विज्ञापन


10 साल की मासूम बच्ची से फूफा ने किया दुष्कर्म

रिश्तेदार के भरोसे छोड़कर माता पिता गए थे काम पर
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस



अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल की मासूम से उसके सगे फूफा ने ही दुष्कर्म कर डाला। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले बच्ची के माता पिता काम दिहाड़ीदार हैं। शनिवार को वे घर में आए रिश्तेदार के भरोसे अपनी बच्ची को छोड़कर काम पर निकल गए। इसी बीच अकेलेपन का फायदा उठाते हुए फूफा ने बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को रोती बिलखती छोड़कर फरार हो गया। शाम को जब माता पिता घर लौटे तो बच्ची की हालत देख सन्न रह गए। बच्ची ने बिलखते हुए उन्हें पूरी बात बताई। माता पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला थाना पुलिस ने पड़ताल की और बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत रेप का केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


नहीं दिख रहा मृत्युदंड का खौफ
हरियाणा सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं में सजा ए मौत का कानून बनाया है। लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रही है। अभी भी दुष्कर्मी सरेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हरियाणा में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार की घटना में मृत्युदंड का प्रावधान जरूर किया लेकिन इसका खौफ दिख नहीं रहा है। जानकारों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि इस कानून का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस कठोर सजा का संदेश जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed