{"_id":"5b9042ae867a557ed101803a","slug":"1536180895219-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में पत्नी की चुंनी से पति ने लगाया फंदा, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में पत्नी की चुंनी से पति ने लगाया फंदा, हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 में एक युवक ने अपनी पत्नी की चुन्नी को गले का फंदा बना आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर शाम उस समय की है जब मृतक की पत्नी अपनी जॉब पर गई हुई थी और उसके सास-ससुर शिमला अपने एक रिश्तेदार की क्रिया में गए हुए थे। घटना का पता शाम को उस समय चला जब मृतक युवक के सास-ससुर शिमला से वापस लौट कर घर पहुंचे।
काफी देर गेट खटखटाने पर भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मृतक के पिता और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो सामने का मंजर देख सब के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सामने कमरे की दीवार में लगी खूंटी से बांधी गई पत्नी की तीन चुन्नी से मृतक का शव झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-छह की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मृतक की पहचान बलविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। वह पिछले सात साल से सेक्टर-19 में अपने ससुराल में ही रहता था। उसकी एक तीन साल की बेटी है। जबकि पत्नी नीतिका प्राइवेट जॉब करती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह भी चंडीगढ़ में एक ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह बलविंदर के सास और ससुर शिमला रिश्तेदार की क्रियाकर्म में गए थे, जबकि पत्नी भी जॉब पर गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बलविंदर भी ऑटो मोबाइल कंपनी में काम पर गया था, लेकिन वह दोपहर में ड्यूटी से लौट आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलविंदर ने टिफिन से खाना भी खाया था। उन्होंने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बलविंदर के परिजनों का कहना है कि वह स्थायी नौकरी को लेकर पिछले काफी समय से परेशान था। चौकी-19 प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है।