{"_id":"5b81b12142c79246353bb8d4","slug":"153522613518-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा से साढ़े पांच लाख उड़ाने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा से साढ़े पांच लाख उड़ाने के मामले में केस दर्ज
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी नवनीत के बयान पर चोरी का मामला दर्ज किया है
- इनोवा से साढ़े पांच लाख उड़ाने के मामले में केस दर्ज
- कारोबारी नवनीत के बयान पर चोरी का मामला दर्ज किया है
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। टायर पंक्चर होने का झांसा देकर इनोवा कार से साढ़े पांच लाख रुपये उड़ाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पिंजौर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद और पीड़ित कारोबारी पंचकूला निवासी नवनीत के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि उनके हाथ कई अहम सुराग लगे हैं, जिसके चलते बाइकर्स जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पिंजौर में बाइक सवार दो युवकों ने पंचकूला निवासी कारोबारी की इनोवा कार से करीब साढ़े पांच लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया था। बाइक सवार लुटेरों शातिराना अंदाज में पिंजौर के मुख्य बाजार स्थित खेड़ा मंदिर के पास चंडीगढ़ नंबर की कार चालक को उसका टायर पंक्चर होने का इशारा किया था। जैसी ही कार चालक गाड़ी से नीचे उतर कर टायर चेक करने गया बाइकर्स बैग लेकर भाग निकले। कार चालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पंचकूला निवासी नवनीत का कहना था कि वह निजी कार्य से पिंजौर जा रहे थे। पिंजौर पहुंचने पर दो युवक उसके पीछे से आए और इशारा करते हुए टायर पंक्चर होने का संकेत दिया। जैसे ही वह कार किनारे लगा टायर चेक करने लगे, तो बाइकर्स बैग लेकर गायब हो गए थे।