{"_id":"5b62120b4f1c1b572f8b7ba5","slug":"153315379610-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म,पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी हिमाचल प्रदेश भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म,पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी हिमाचल प्रदेश भेजा
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
- सिरसा निवासी 25 वर्षीय युवती ने आरोपी पिंजौर निवासी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की
- चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में मीटिंग के दौरान हुई थी पीड़िता और आरोपी की मुलाकात
- पिंजौर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी से संबंधित थाने में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। कंपनी में एक मीटिंग के दौरान युवक-युवती की मुलाकात होने के बाद मामला दोस्ती तक पहुंच गया। लेकिन दोस्ती शादी में बदलने से पहले ही युवक ने युवती को शादी झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने से इनकार कर दिया। मामला पिंजौर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने पिंजौर निवासी आरोपी युवक रवि गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला बद्दी संबंधित थाने में भेज दिया, क्योंकि मामला बद्दी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था।
पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि वह मूलरूप से सिरसा की रहने वाली है और फिलहाल जीरकपुर में रह रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले छह माह से चंडीगढ़ की एक कंपनी में काम कर रही थी। इस दौरान कंपनी में हुई एक मीटिंग में उसकी मुलाकात पिंजौर निवासी रवि गोयल से हुई। मीटिंग से शुरू हुई जान-पहचान कुछ समय बाद दोस्ती में बदल गई। आरोपी रवि ने युवती को झांसे में लेते हुए उसके आगे शादी का प्रस्ताव रखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों के बाद आरोपी रवि ने उससे कहा कि वह शादी के संबंध में अपने घर पर बात करेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले रविवार को आरोपी ने उससे कहा कि उसने अपने परिवार से बात कर ली है और इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता युवती को बद्दी आकर बात करने के लिए कहा। युवती ने बताया कि शुक्रवार को रवि उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक होटल में लेकर गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना करते हुए कहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे। शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया है इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पिंजौर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बद्दी से संबंधित थाने में भेज दिया।