फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जसवंतगढ़ में दो समुदायों में विवाद, मारपीट में करीब 10 जख्मी

जसवंतगढ़ में दो समुदायों में विवाद, मारपीट में करीब 10 जख्मी

Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जसवंतगढ़ में दो समुदायों में विवाद, मारपीट में करीब 10 जख्मी
जसवंतगढ़ में दो समुदायों में विवाद, मारपीट में करीब 10 जख्मी
विज्ञापन

लाठी डंडे के बाद किया पथराव, तनाव
हालात को काबू करने के लिए पुलिस बल की तैनाती
दोनों पक्षों ने दी शिकायत, क्रॉस एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला/बरवाला। जसवंतगढ़ गांव में दो समुदायों के बीच विवाद में हुई मारपीट और पथराव में करीब 10 लोगों को चोटेें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए पांच-छह ग्रामीणों का पीजीआई और जीएमसीएच-32 में दाखिल किया गया जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के 50 लोगों और दूसरे पक्ष के भी 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
आरोप है कि इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक समुदाय के 50 लोगों सहित दूसरे पक्ष के खिलाफ भी अलग-अलग धाराओं के तहत चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 और पीजीआई में चल रहा है। जिन्हें कम चोटें आई थी उन्हें उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

इस मामले के शिकायतकर्ता रामरतन के मुताबिक गांव में खेड़ा और मस्जिद के बीच कुआं है, जहां हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी चार अगस्त को भंडारे का आयोजन किया जाना तय हुआ है। उधर, समुदाय की ओर से किए जा रहे निर्माण के कारण कुएं के आसपास मलबा पड़ा था। भंडारे की तारीख नजदीक आते देख आयोजन की तैयारियां चल रही थी, इस दौरान मलबा उठाने को लेकर दूसरे समुदाय की महिलाओं पर पथराव और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले में हुए समझौते के बाद मलबा हटा लिया गया था, लेकिन बाद में रंजिश के तौर पर मारपीट की वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता पक्ष के लोगों के घरों में घुसकर डंडे, लाठियों से मारपीट की। मामला तूल पकड़ने लगा फिर बाद में पथराव भी किया गया। इसकी चपेट में आने से कश्मीरी, अजमेर, जय कुमार, करमचंद, लाजो देवी सहित अन्य को भी चोटें आईं।
उधर, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से दी गई शिकायत में महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकियां देने की शिकायत दी गई। पुलिस ने इस शिकायत पर पहले पक्ष के भी 20 से अधिक लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर लिया है।

इस मामले में मिली शिकायत पर एक पक्ष के 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को दूसरे पक्ष की शिकायत पर पहले पक्ष के लोगों पर भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

रामकुमार, एसएचओ, चंडीमंदिर थाना

700 की आबादी वाले गांव में तनाव
गांव जसवंतगढ़ की आबादी करीब 700 है। यहां करीब 350 वोट हैं जबकि हिन्दू-मुस्लिम की संख्या 50-50 फीसदी है जो नगर निगम के अधीन है। गांव में तीन बस्तियां हैं, जहां इस घटना के बाद से हालात बिगड़े हुए हैं। हालात को काबू करने के लिए पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं ताकि शांति कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed