{"_id":"5b54ec6a4f1c1b43748b675f","slug":"15322921979-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की दिल्ली बस अड्डे से बेसुध हालत में मिली, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की दिल्ली बस अड्डे से बेसुध हालत में मिली, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू से अगवा नाबालिग लड़की दिल्ली बस अड्डे में मिली
अज्ञात बुर्के वाली महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। लालड़ू स्थित एक गांव की नाबालिग को स्कूल जाते समय अज्ञात बुर्के वाली महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया, वह देर रात दिल्ली बस अड्डे पर मिली। पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अमरप्रीत सिंह ने बताया कि नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पास के एक गांव के निवासी हैं, उनकी 16 वर्षिय लड़की 18 जुलाई को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। कई जगह उन्होंने तलाश भी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर रात उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया कि उनकी बेटी दिल्ली बस अड्डे पर बैठी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उस समय लड़की बेसुध हालत में थी। लड़की से मिली जानकारी के मुताबिक उसके पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उनकी लड़की करीब सुबह आठ बजे लालड़ू बस स्टैंड पर बस से उतरी और स्कूल की ओर पैदल जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में एक बुर्के वाली अज्ञात महिला ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे होश आया तो वह दिल्ली के बस अड्डे पर थी और बुर्के वाली औरत उसके पास नहीं थी। वहां पर मेरी लड़की को एक एडवोकेट मिला, जिसे उसने पूरी बात बताई। उसने घर पर कॉल कर लड़की के वहां होने की सूचना दी।