Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मोरनी गैंगरेप मामले में यू टर्न

मोरनी गैंगरेप मामले में यू टर्न

Mon, 23 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मोरनी गैंगरेप मामले में यू टर्न
संशोधित
विज्ञापन


रोहतक, नोएडा समेत सभी केंद्र

गैंगरेप पीड़िता बोली-पंचकूला पुलिस पर भरोसा नहीं, चंडीगढ़ पुलिस करे जांच
सबहेड
मोरनी गेस्ट हाउस गैंगरेप कांड : पंचकूला पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्वाइंटर
मामले में मनीमाजरा पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रायपुररानी-टिक्कर ताल (मोरनी) रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए 22 वर्षीय महिला से गैंगरेप मामले में अब नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप पीड़िता ने कहा है कि उसे पंचकूला पुलिस की जांच पर अब भरोसा नहीं है। मामले की जांच दोबारा चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी जाए। पीड़िता का आरोप है कि पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की, जिससे कई गुनहगारों को बचने का मौका मिल गया। उधर, मामले में फजीहत झेल रही पंचकूला पुलिस ने बीते 24 घंटे में सात लोगों को गिरफ्तार कर तेजी दिखाई है। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुररानी से साहब सिंह, शहजादपुर निवासी सुखविंदर सिंह, मंजित सिंह, गांव काठगढ़ निवासी शादीराम, सढौरा (अंबाला) निवासी अजय कुमार, अंबाला निवासी करन शर्मा, नारायणगढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की शामिल हैं। इनमें से साहब सिंह रविवार दोपहर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पहले ही मनीमाजरा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पंचकूला पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि मामले से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा हो सके। बता दें कि इस मामले में 40 लोगों पर गैंगरेप का आरोप है। पंचकूला पुलिस ने आरोपी साहब सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 342, 376 डी और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी से रिमांड के दौरान गैंगरेप के इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गैंगरेप की पीड़िता ने मांग की है कि उसका केस पंचकूला पुलिस से वापस लेकर चंडीगढ़ को सौंप दिया जाए, क्योंकि पंचकूला पुलिस की कार्रवाई से न तो वह संतुष्ट है और न ही उसे पंचकूला पुलिस पर जरा सा भी विश्वास है। पीड़िता ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने ही इस मामले में आरोपी सन्नी और अवतार को गिरफ्तार किया है। इस मामले को चंडीगढ़ ट्रांसफर करने के लिए वह आला अधिकारियों को पत्र लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति का आरोप, दो पुलिसकर्मियों ने भी किया रेप
प्वाइंटर
एक पुलिसकर्मी ने 50 रुपये के नोट पर लिखकर दिया अपना नंबर, पुलिस कर रही जांच
पंचकूला। मोरनी गैंगरेप मामले में एक और खुलासा उस समय हुआ जब पीड़िता के पति को 50 रुपये का एक नोट बरामद हुआ। नोट पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पीड़िता के मुताबिक, यह नंबर डेराबस्सी में तैनात एक पुलिसकर्मी का है। पीड़िता के पति का आरोप है कि मुख्य आरोपी सन्नी ने तीन पुलिस कर्मियों की मुलाकात उसकी पत्नी से कराई थी, जिनमें से दो ने उसके साथ रेप किया। इनमें से एक पुलिसकर्मी ने 50 रुपये के नोट पर लिपस्टिक से अपना नंबर लिखकर दिया और कहा कि भविष्य में वह उससे इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। पीड़िता के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। पीड़िता ने उक्त नोट की फोटो पंचकूला पुलिस को भेज दी है। पुलिस अब उस नंबर को वेरिफाई करा रही है।


कोट्स
मोरनी गैंगरेप मामले में एक आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मनीमाजरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को जल्द ही प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
-आरके मीणा, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed