{"_id":"5b411e294f1c1b0d278b5152","slug":"15309942167-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला राजीव कालोनी की महिला को जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला राजीव कालोनी की महिला को जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने शराबी युवक को पानी नहीं दिया तो मार दिया चाकू
- पंचकूला राजीव कालोनी की महिला को जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया
- महिला की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शराब के नशे में धुत एक युवक इस कदर अपना आपा खो बैठा कि पीने के लिए पानी नहीं मिला तो उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद तुरंत महिला को लहूलुहान हालत में पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामला देर रात पंचकूला राजीव कालोनी का है, जब सन्नी नाम के युवक ने शराब के नशे में धुत होकर सरोज नामक महिला के ऊपर बाएं तरफ सीने पर चाकू से दो वार किए। मौके पर बेसुध होकर महिला जमीन पर गिर गई। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। वह उसके घर के गेट के सामने पीने के लिए पानी मांगने लगा। उसने युवक से कहा कि घर पर कोई नहीं है, लेकिन युवक नहीं माना और वह जबरदस्ती घर में घुस गया और उसके ऊपर चाकू से दो वार कर दिए। महिला सरोज ने बताया कि इस युवक या उसके परिजनों से उसकी कोई भी पुरानी रंजिश नहीं है। आरोपी के खिलाफ 307, 323, 324, 452, 506, 525, 554 और 559 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सन्नी का अस्पताल में मेडिकल करवाकर उसे जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल भेज दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उस चाकू को भी आरोपी से बरामद कर लिया गया, जिस चाकू से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।