फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   -पंचकूला सेक्टर 19 के बूथ मार्केट के जनरल स्टोर और वीटा बूथ में हजारों की चोरी

-पंचकूला सेक्टर 19 के बूथ मार्केट के जनरल स्टोर और वीटा बूथ में हजारों की चोरी

Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
-पंचकूला सेक्टर 19 के बूथ मार्केट के जनरल स्टोर और वीटा बूथ में हजारों की चोरी
सेक्टर-19 में दो दुकानों के ताले तोड़ उड़ाए हजारों रुपये
विज्ञापन


- बूथ मार्केट के जनरल स्टोर और वीटा बूथ में हजारों रुपये की चोरी
- एक अन्य दुकानदार ने दुकान के मालिक को फोन कर दी चोरी की सूचना

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सोमवार की रात सेक्टर-19 में चोर दो दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपये लेकर चंपत हो गए। ये वारदात सेक्टर के बूथ मार्केट की है। चोरों ने एक जनरल स्टोर और वीटा बूथ में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन दोनों दुकानदारों ने चोरी की शिकायत पंचकूला सेक्टर-19 की पुलिस चौंकी में दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुकान की मालकिन कुसुम बाला सोमवार की रात अपनी दुकान पर ताला लगाकर गई थीं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनकी साथ के दुकानदार ने फोन कर सूचना दी, कि आपकी दुकान का शटर खुला है और ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचीं, वे दुकान के अंदर गई तो गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये नहीं थे। चोरों ने दुकान के अंदर घुसने से पहले दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ में लेकर चले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने दुकान से फिंगर प्रिंट के निशान लिए हैं, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दुकान से कुछ दूर स्थित वीटा बूथ में भी चोरों ने शटर का ताला तोड़कर गल्ले से पैसे चुराए। बूथ मालकिन मंजू ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद कर वह घर गई थीं। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंची तो दुकान के शटर का ताला नहीं था और शटर भी नीचे किया हुआ था। जब वे दुकान में अंदर गए तो उन्होंने देखा कि दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखे करीब 8 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed