फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   तीन दिन के बाद हुआ विक्की कैमी का अंतिम संस्कार

तीन दिन के बाद हुआ विक्की कैमी का अंतिम संस्कार

Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन के बाद हुआ विक्की कैमी का अंतिम संस्कार
तीन दिन के बाद हुआ विक्की कैमी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन


- गांव घाटीवाला में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया अंतिम संस्कार
- प्रशासनिक व आला पुलिस अधिकारियों सहित तकरीबन 100 पुलिस के जवान मौजूद रहे

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। दो गुटों की आपसी रंजिश में मारे गए विक्रम उर्फ विक्की कैमी का रविवार को उसके गांव घाटीवाला में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पार्थिव शरीर को उसके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विक्रम उर्फ विक्की कैमी की वीरवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि वे पार्थिव शरीर का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। साथ ही रविवार को पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का भी ऐलान किया था।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल टगरा, भूपिंद्र सिंह बब्बू और गणेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और परिजनों को आश्वासन दिया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही परिजनों ने रविवार 11 बजे मृतक विक्रम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पार्थिव शरीर को कालका अस्पताल से पुलिस की सुरक्षा में उसके गांव घाटीवाला पिंजौर में लाया गया, उसके बाद उसे शमशान घाट ले जाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, आला पुलिस अधिकारियों सहित तकरीबन 100 पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार रोशनलाल व नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार शामिल हुए। वहीं, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल, इंटक के प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष नसीब जाखड़, समाजसेवी बबीता तलवार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडलाध्यक्ष सुनील धीमान, कांग्रेस नेता विजय बंसल, इनसो नेता दिपांशु ने विक्की कैमी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed