{"_id":"5b39315f4f1c1bf16e8badab","slug":"15304748464-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की कैमी हत्या: आरोपी पंजाबी सिंगर की है पुलिस को तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्की कैमी हत्या: आरोपी पंजाबी सिंगर की है पुलिस को तलाश
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की के सिर में पहली गोली पंजाबी सिंगर मटरू ने मारी थी
दो साल पहले एलबम निकाल चुका है आरोपी सिंगर
राजबीर जेलदार के नाम से पंजाबी गायकी में रखे कदम
पुलिस आरोपी उमेश उर्फ मटरू की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
गांव पपलोहा में विक्रम उर्फ विक्की की हत्या में शामिल आरोपी उमेश कुमार उर्फ मटरू पंजाबी सिंगर भी है। हत्या के दौरान इसी आरोपी ने विक्की पर सबसे पहले गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हुई। मूल रूप से बद्दी के पास कलरावालीं निवासी मटरू के दो गाने ही आए हैं, लेकिन उसकी ख्वाहिश खुद को दुनिया के सामने मशहूर करने की रही है।
विक्की की हत्या की साजिश करने वाले आरोपियों में बब्बू और टगरा के इशारे पर जिन युवकों ने फायरिंग की, उनमें से कई पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। गीत संगीत के जरिये मशहूर होने की चाहत रखने वाला उमेश हत्या में शामिल हो सकता है इसका किसी को अंदाजा नहीं था। पंजाबी सिंगर ने खुद का नाम बदलकर राजबीर जेलदार के नाम से पंजाबी गायकी में कदम रखा। करीब दो साल पहले उसने एलबम निकाला। वह हत्या मामले में आरोपी बब्बू का कजन है। शिकायतकर्ता योगराज माजरा ने बताया कि विक्की पर सबसे पहले फायरिंग मटरू ने ही की थी। गोली उसके सिर पर लगी और मौत हो गई। विक्रम के शरीर पर छह गोलियां दागी गई थी, जिनमें अकरम, मटरू, पम्मा, गुरमीत उर्फ रोड सहित अन्य आरोपी थे। आरोपियों के पास पिस्टल, दोनाली सहित दूसरे असलहे भी थे, जिनकी रिकवरी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गोवा में अपने दोस्त के होटल में रुके थे आरोपी
आरोपी गोवा के एक होटल में रुके थे, जो इनके किसी दोस्त का है। पहले भी दोनों मुख्य आरोपी गोवा और मुंबई आते जाते रहे हैं। कालका पिंजौर के रसूखदार लोगों के साथ इनका संपर्क रहा और उसकी आड़ में आरोपी गैंग के सदस्य कई गैरकानूनी काम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दो-तीन आरोपी नशे के धंधे में भी लिप्त रहे हैं जबकि कुछ विवादित जमीन को अपने नाम करवाकर मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन
विक्की के घर पहुंचीं विधायक, ग्रामीणों और परिजनों ने जताया ऐतराज
विक्की के अंतिम संस्कार के बाद जब विधायक कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचीं तो एक बार फिर परिजनों और ग्रामीणों ने ऐतराज किया। उनका आरोप था कि अब आने से क्या होगा, जब उनके बेटे की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दें। हालांकि इससे पहले भी विधायक पीजीआई में घायलों का हालचाल पूछने गई थीं।