{"_id":"5b2d52e94f1c1b6c4d8b81fa","slug":"152969700310-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-चार में बंद घर से आभूषणों के साथ गिटार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-चार में बंद घर से आभूषणों के साथ गिटार की चोरी
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-चार में बंद घर से आभूषणों के साथ गिटार की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छुट्टियों के दौरान सेक्टर-चार स्थित एक बंद घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण सहित एक गिटार की चोरी कर ली। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कांगड़ा निवासी शशांक गर्ग अपने घर लौटे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
करडियाल ज्वालाजी (कांगड़ा) निवासी शशांक गर्मी की छुट्टियों के दौरान 15 दिनों के लिए अपने गांव चले गए थे। लौटने पर देखा तो कमरे का ताला लगा हुआ था, लेकिन लाइट ऑन और खिड़की की जाली बाहर से निकली हुई थी। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा तो कमरे में इधर-उधर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर में सोने की दो अंगूठी, डेढ़ तोले की सोने की एक चेन, कानों की बालियां, एक जोड़ी पाजेब के अलावा एक गिटार भी चोर उठा ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।