{"_id":"5afc98c94f1c1be3408b5dbd","slug":"152650362112-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोट में बगैर इजाजत काट दिए गए सफेदे के सैकड़ों पेड़, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव कोट में बगैर इजाजत काट दिए गए सफेदे के सैकड़ों पेड़, मामला दर्ज
Updated Thu, 17 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम की जमीन से बगैर इजाजत काटे सफेदे के सैकड़ों पेड़
गांव कोट में पेड़ों की अवैध कटाई की दिसंबर, 2017 में शिकायत देने के बावजूद निगम ने अब जाकर की कार्रवाई
- पेड़ों की अवैध कटाई से चल रही थी लाखों की कमाई, चंडीमंदिर थाने में तीन लोगों पर केस दर्ज
- घटना के पीछे आसपास के गांवों के भी कई रसूखदार लोगों का भी हाथ होने की आशंका जताई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गांव कोट में नगर निगम की जमीन से सफेदे के सैकड़ों पेड़ों को अवैध तौर पर काटकर इन्हें गायब करने की शिकायत पर पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। इस घटना के पीछे आसपास के गांवों के भी कई रसूखदार लोगों का भी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों पेड़ों की कटाई कर इन्हें बेचकर लाखों की कमाई का धंधा भी महीनों से चल रहा था।
पेड़ों को काटकर की जा रही मोटी कमाई
सेक्टर-चार निवासी बलवीर चंद की ओर से नगर निगम को दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। आरोप है कि काटे गए सफेदे के पेड़ों की कीमत आठ से 10 लाख रुपये तक हो सकती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन से भी एक एकड़ से पांच वर्ष पुराने 700 से अधिक पेड़ों को काट लिए गए हैं। बलवीर चंद ने नगर निगम और रामगढ़ चौकी में 11 दिसंबर, 2017 को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस संबंध में वीडियो और फोटोग्राफ भी दिखाए गए थे, ताकि मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जा सके। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात के वक्त पेड़ों को काटने का काम आसपास के लोगों की ओर से किया जाता है। पेड़ों को काटने के बाद इसे वहां से हटा दिया जाता है ताकि बरामदगी न हो सके। इसे बाद में बेचकर मोटी कमाई की जा रही है।
अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव कोट में नगर निगम पंचकूला की भूमि खसरा नं 121/18 जिस पर नगर निगम पंचकूला की मलकियत है। वहां से भी बिना अनुमति सफेदे के पेड़ों को काटा है। इस मामले में नगर निगम की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-21 निवासी मनीषा रानी पत्नी सतीश कुमार, अजय पुत्र गोपाल चंद और लवकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि ठेकेदार की मिलीभगत से पेड़ों को कटवाया गया है, जिसके साथ 40 कर्मी भी मौजूद रहे। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने भी बगैर किसी इजाजत न केवल पेड़ कटवाए बल्कि खुद भी इस धंधे में लिप्त रहा। इस मामले की शिकायत के साथ ही नगर निगम के पटवारी की रिपोर्ट, मौके की फोटो सहित अन्य साक्ष्य भी पेश किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन चल रही है।