फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं तो 20 के बाद आदित्य इंसा होगा भगौड़ा घोषित

गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं तो 20 के बाद आदित्य इंसा होगा भगौड़ा घोषित

Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं तो 20 के बाद आदित्य इंसा होगा भगौड़ा घोषित
20 के बाद आदित्य इंसां होगा भगौड़ा घोषित
विज्ञापन


- आदित्य इंसां सहित सात आरोपियों के 1000 पोस्टर उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली व राजस्थान में लगाए गए है
- मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर आदित्य इंसां के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी है

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में मोस्ट वांटेड आदित्य इंसां की अगर 20 मई तक गिरफ्तारी नहीं होती या सरेंडर नहीं करता तो उसे भगौड़ा घोषित कर दिया जाएगा। आठ महीनों में पुलिस आदित्य इंसां पर इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने सहित आरोपी के खिलाफ दो बार गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर चुकी हैं। आदित्य इंसां सहित अन्य सात आरोपियों के नाम के 1000 पोस्टर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए हैं।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में जारी मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर आदित्य इंसां के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस भी जारी है। लेकिन अब तक न तो उसकी गिरफ्तारी हुई और न ही उसने सरेंडर किया। पुलिस ने आदित्य इंसां को भगौड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार आरोपी को अगर नियत तारीख तक गिरफ्तार नहीं किया गया या उसने आत्मसमर्पण न किया तो 20 मई के बाद उसे भगौड़ा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिंसा मामले में फरार आठ आरोपियों की पुलिस को तलाश
इस मामले में आदित्य इंसां के खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम है जबकि अमरीक सिंह, बबलू और फूल कुमार पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी नवीन उर्फ गोबी राम, इकबाल सिंह बराड़, गुलाब सिंह, जसबीर सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है। हिंसा मामले में अभी भी आठ आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी छिपाने या पनाह देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस की ओर से जारी इश्तेहार में हिंसा मामले से जुड़े इन आरोपियों के बारे में जानकारी छिपाने या उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी पुलिस ने आसपास के प्रदेशों में इश्तेहार लगवाए थे, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed