फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सकेतड़ी मंदिर चोरी:

सकेतड़ी मंदिर चोरी:

Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सकेतड़ी मंदिर चोरी:
मेरठ, देहरादून और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------------
सकेतड़ी मंदिर चोरी :
खुलासा - पुलिस से बचने के लिए ज्वेलर ने मंदिर से चुराए जेवरातों को दिया था पिघला
आरोपियों से चार किलोग्राम चांदी और 20 हजार रुपये किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से बीती 16 फरवरी को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंदिर से करीब 30 लाख रुपये के बर्तन, चांदी का नाग, कलश के अलावा भगवान की प्रतिमाओं से चोरों ने आभूषण चुराए लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार किलो चांदी सहित 20 हजार रुपये कैश भी बरामद किए हैं।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। इनमें से तीन आरोपियों को अन्य सामान की बरामदगी के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि तीन अन्य को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। मंदिर से चुराए गए जेवरात को ज्वेलर हरदेव ने पिघला दिया ताकि पुलिस आरोपियों तक न पहुंच सके। लेकिन, पुलिस ने रोशन और उसके एक साथी के कब्जे से एक-एक किलोग्राम चांदी की सिल्ली को बरामद किया है। ज्वेलर के कब्जे से भी पुलिस ने दो किलोग्राम चांदी बरामद कर लिया है। लेकिन, चोरी किए गए गोल्ड ज्वेलरी की बरामदगी के लिए अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
तीन आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी ज्वेलर हनुमान, रेशम सिंह, हरजीत, मनवीर, हरदेव और महेंद्र को अदालत में पेश किया गया। इनमें से तीन आरोपियों हनुमान, रेशम और हरजीत को पूछताछ और चोरी के समान की बरामदगी के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस से चार आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर उनसे हुई पूछताछ में खुलासा हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड से एक और आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बरामदगी के प्रयास में जुटी है पुलिस
चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के पीछे पांच-छह आरोपियों का हाथ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी भी बरामदगी होनी बाकी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से हुई पूछताछ में उनसे बरामदगी हुई है जबकि पुलिस टीम लगातार इस प्रयास में जुटी हुई है कि जल्द से जल्द सभी समान बरामद कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed