फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सरकारी सीमेंट की अवैध तौर पर की जा रही थी बिक्री, मामला दर्ज

सरकारी सीमेंट की अवैध तौर पर की जा रही थी बिक्री, मामला दर्ज

Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरकारी सीमेंट की अवैध तौर पर की जा रही थी बिक्री, मामला दर्ज
सरकारी सीमेंट की अवैध तौर पर की जा रही थी बिक्री, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-25 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए रखी गई सरकारी सीमेंट को ठेकेदार की मिलीभगत से बेचने का मामला सामने आया है। सेक्टर-25 में एक्साइज एंड कस्टम की निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए लाए गए सीमेंट को पंजाब के निकटवर्ती क्षेत्र में बने पोल्ट्री फॉर्म में स्टॉक कर बेचा जाता था। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से सीमेंट की 100 बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में चंडीमंदिर थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को जैसे ही सुचना मिली कि सेक्टर 25 से सीमेंट की बोरियां पंजाब में बिक्री के लिए भेजी जा रही हैं, तत्काल रामगढ़ के पास नाकेबंदी की गई। वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर को नाके पर रोककर जब तलाशी ली गई तो सीमेंट के 100 कट्टे भरे हुए थे, जिसमें नॉट फॉर सेल लिया गया था। पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर ठेकेदार समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed