{"_id":"5aecbe1a4f1c1b5d098b8258","slug":"152546460118-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर पानी डालने को लेकर शुरू विवाद पुलिस के पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर पानी डालने को लेकर शुरू विवाद पुलिस के पास
Updated Sat, 05 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर पानी डालने का विवाद पहुंचा पुलिस के पास
पुलिस ने की कार्रवाई, ढिलाई बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-18 में जामुन के पेड़ पर पानी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात पुलिस तक पहुंच गई। आखिरकार, मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रीवेंटिव एक्शन के तहत कार्रवाई करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।
मीना ने बताया कि सेक्टर-18 स्थित उनके घर के सामने त्रिवेणी का पेड़ हैं, जहां आसपास के सभी लोग जलाभिषेक करते हैं। पड़ोस के मकान के सामने जामुन का पेड़ है, लेकिन वहां पर पानी डालने के लिए जब मीना पहुंची तो पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने विरोध करते हुए उनके हाथ से गड़बी (जलाभिषेक के लिए पात्र) छीन लिया। इसके बाद बुजुर्ग के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी विरोध किया। मीना की बेटी ने भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी के सामने उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें बचाते हुए पुलिस कर्मी को भी चोटें आई, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। हालांकि शिकायतकर्ता का यह कहना है कि इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस हर बार मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई में देरी की वजह से दूसरी पार्टी के हौसले और बुलंद हो गए। इस मामले में शिकायत देने के बाद वीरवार शाम फिर पड़ोस के मकान में रहने वाले युवक पहुंचे और उनके हाथ में डंडा भी था। इस मामले की भी पुलिस को सेक्टर-14 थाने में शिकायत दी गई, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
पुलिस पर कार्रवाई में देरी का लगाया आरोप
मीना और परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले युवकों सहित परिवार के अन्य सदस्य लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से कार्रवाई में ढील बरती जा रही है। महिला और उनकी बेटी ने आरोप लगाया कि पेड़ पर पानी डालने को लेकर हुए विवाद को तूल दिया गया, जबकि किसी को भी रोका नहीं जाना चाहिए। इस मामले में उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग सहित भविष्य में पड़ोसी की ओर से तंग करने और जान का भी खतरा होने की आशंका जताई है।