फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अराधना के पति तीनों बच्चों समेत चले गए मेलबोर्न

अराधना के पति तीनों बच्चों समेत चले गए मेलबोर्न

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अराधना के पति तीनों बच्चों समेत चले गए मेलबोर्न
अराधना के पति तीनों बच्चों समेत चले गए मेलबोर्न
विज्ञापन

बगैर बताए घर से चार सदस्यों के चले जाने पर पुलिस को दी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
वर्षों तक अपनी दोस्त रुचिका को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष करने वाली अराधना के पति अपने तीन बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न चले गए हैं। तीनों बच्चे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, जिन्हें दाखिला दिलवाने के लिए उसके पिता अमन यहां से लेकर चले गए हैं। बगैर सूचना घर से तीनों बच्चों सहित पति के चले जाने से परेशान अराधना ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
वीरवार को सेक्टर-18 में रहने वाली अराधना के पति अमन गुप्ता अपने तीनों बच्चों के साथ चले गए। आर्शिया, अनाइशा और आरित के साथ बगैर बताए घर से बाहर चले गए। दरअसल, आईटी कंपनी में कार्यरत अमन गुप्ता का प्रोजेक्ट यहां खत्म होने के बाद वह दूसरी जगह शिफ्ट होना चाहते थे। उन्होंने अराधना को भी अपने साथ चलने को कहा, लेकिन बच्चों की परीक्षा सहित कुछ और घरेलू वजहों से उन्होंने कुछ दिनों बाद जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन अमन अपनी जिद पर अड़े रहे और बच्चों की परीक्षा खत्म होने से पहले ही तीनों बच्चों को अपने साथ लेकर मेलबोर्न चले गए। शादी के बाद तीन वर्ष से अधिक समय तक अराधना और उनके पति आस्ट्रेलिया में रह रहे थे। लेकिन वहां से लौटने के बाद बच्चों का दाखिला कराया और पढ़ाई भी करने लगे। पुलिस का कहना है कि अमन ने अपने घरवालों को बताया कि अब तीनों बच्चों का वहीं दाखिला करवाएंगे। अराधना से इस बारे में हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर आपस में किसी बात को लेकर, तीनों बच्चों के साथ पति के अचानक चले जाने से उन्हें चिंता सताने लगी। सभी ठीक रहे, यही उम्मीद करते हुए उनकी तलाश के लिए मामले की पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रुचिका गिरहोत्रा छेड़छाड़ मामले में अपनी दोस्त को न्याय दिलवाने के लिए अराधना, अपने पिता स्व. आनंद प्रकाश के साथ संघर्ष करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed